सिलौंडी पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। थाना ढीमरखेड़ा की चौकी सिलौंडी पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को जबलपुर के भंडरा क्षेत्र से दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया ।
पुलिस के अनुसार अपहर्ता के परिजनों ने चौकी सिलौंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर घर से ले गया है । सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 404/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया और अपहर्ता की तलाश शुरू की ।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी करते हुए अपहर्ता को जबलपुर के भंडरा क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई ।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही ।



