धार्मिक
श्री सीताराम संकीर्तन मंगलवार को, शाम 5 बजे से भव्य नगर भंडारा एवं कन्या भोज
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम मुआर में श्री दुर्गा जी की बर्षगाँठ के उपलक्ष्य में डॉ रामाधार उपाध्याय जी के प्रेणास्त्रोत से भव्य श्री सीताराम कीर्तन का आयोजन टेकरीधाम दुर्गा मंदिर पर आयोजित किया जा रहा है। कीर्तन पूज्नीय श्री श्री 1008 रामदास त्यागी जी महाराज पासी घाट वाले दादा जी, परम पूज्नीय ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली धाम, नर्मदे हर राख वाले दादा जी महाराज, स्वामी नित्यानंद जी महाराज, रामकृष्ण त्यागी जी महाराज रोसरारानी, कुटी बोरास श्री महंत ब्रजकिशोर जी महाराज, पंडित श्री राजेन्द्र जी शास्त्री, सुविख्यात रामकृपालू जी के सानिध्य में भव्य श्री सीताराम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने समस्त क्षेत्रीय धर्म प्रेमी बन्धुओ को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



