रायसेन के निवृत्तमान तहसीलदार ने 125 किलोमीटर साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश
खुद को फिट रहने के लिए साइकिल जरूर चलाएं
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन तहसील के निवृत्तमान तहसीलदार एवं वर्तमान में भोपाल में राजस्व विभाग में पदस्थ दीपक पांडेय द्वारा भोपाल से सांची और सांची से भोपाल तक 125 किलोमीटर साइकिल चला कर फिट रहने का संदेश दिया जा रहा है। तहसीलदार दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के दौरान भोपाल में कई बार पॉजिटिव मरीजों के बीच रहना होता था और इसी दौरान उन्हें खुद को फिट रखने का ख्याल आया और पिछले 1 वर्ष से साईकिल प्रतिदिन चलाकर और सप्ताह में एक दिन रविवार को भोपाल से लंबी दूरी तक साईकिल से यात्रा करते हैं। जिससे खुद को फिट रखने के साथ-साथ लोगों को भी फिट रहने के लिए साईकिल चलाने की सलाह दे रहे हैं। जिससे लोग अपने जीवन में स्वस्थ्य रहें।स्वस्थ व लंबी आयु जीने के लिए इंसान को शारीरिक रूप से रोजाना योग, व्यायाम और साइकिलिंग करना चाहिए। जिससे दिनभर तन मन चुस्त दुरुस्त भी रहता है।



