मध्य प्रदेश

केन्द्र अध्यक्ष ने सुरक्षा की लगाई गुहार, एसडीओपी को दिया आवेदन जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध की कार्रवाई की मांग

सिलवानी। रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केन्द्र अध्यक्ष सुनील कुमार रघुवंशी द्वारा संस्था प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कुछ आसामाजिक तत्वों एवं मीडिया के लोगों को भ्रमक जानकारी देकर केन्द्र पर नकल कराने का दबाव एवं गोपनीयता भंग करने के प्रयास को लेकर एसडीओपी पीएन गोयल को कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा गया है। साथ ही केन्द्र अध्यक्ष द्वारा कलेक्टर, डीईओ, एसडीएम मेल के माध्यम से सूचित किया गया है। केन्द्र अध्यक्ष द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि तुलसीपार केन्द्र पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का केन्द्र अध्यक्ष सुनील कुमार रघुवंशी को बना गया है। 17 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं का निर्वाहन केन्द्र अध्यक्ष द्वारा निष्पक्ष तरीके से कराया जा रहा था परंतु परीक्षा के प्रथम दिवस से ही विद्यालय के प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा परीक्षा में नकल कराने के लिए पहले प्रलोभन दिया गया। परंतु रूपेन्द्र सिंह को सफलता नहीं मिलने पर इनके द्वारा आसामाजिक तत्वों द्वारा धमकी दिलवाकर एवं मीडिया के लोगों को भ्रामक एवं झूठी जानकारी देकर दबाव बनााया जा रहा है। जिससे केन्द्र अध्यक्ष मानसिक रूप से परेशान है। केन्द्र पर एवं केन्द्र के बाहर जानमाल का खतरा बना हुआ है था ऐसी स्थिति में निष्पक्ष परीक्षाएं संपन्न कराना मुश्किल हो रहा है। केन्द्र अध्यक्ष द्वारा आवेदन सौंपकर केन्द्र पर जिले से एक नियमित पर्यवेक्षक की नियुक्ति करने तथा साथ में सुरक्षा के लिए एक-चार का पुलिस बल प्रदान करने, मीडिया में प्रसारित खबरों की सत्यता की जांच कराते हुए जो भी दोषी हो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button