जनपद सदस्य ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य आदि चल रहे हैं। बारिश का मौसम समाप्त होने को है लोगों की कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण करने के लिए जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्राम कोकलपुर में चार लाख की लागत से बन रहे कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और सरपंच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
लोकेंद्र लोधी ने बेरखेड़ी माला, सिलतरा सागोनी, गोपालपुर, कोकलपुर सहित करीब एक दर्जन ग्रामों का दौरा कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जाना ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर कौन से कार्य कराए जाना है उसके बारे में संबंधित पंचायतों के सरपंचों से जानकारी ली वही ग्राम कोकलपुर में कंप्यूटर कक्ष के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता को लेकर सरपंच को कुछ सुझाव दिए।
इस संबंध में जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी का कहना है कि बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा आवागमन नहीं हो पाया जिस उम्मीद से लोगों ने मुझे जवाबदारी सौंपी है उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है इसीलिए आजकल ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।



