पानी का टैंकर लगा ट्रैक्टर गिरा कुंआ में, दो लोग घायल

सुल्तानगंज । सुल्तानगंज जहां कुआं से टैंकर में पानी भरकर ला रहा ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों के साथ कुएं में जा गिरा। हादसे में चालक और ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठे चालक के पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। किसान सत्यपाल लोधी द्वारा बताया गया की कुआं बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था जो आम रास्ते के करीब था। कुआं के मालिक ने ट्रैक्टर चालक को वहां से ट्रैक्टर निकालने के लिए मना किया था। किंतु ट्रैक्टर चालक ने किसान की बात को अनदेखा कर क्षतिग्रस्त कुआ के समीप से ट्रैक्टर निकल रहा था। उसी वक्त जमीन धसकी टैंकर ट्रेक्टर को खींचता हुआ सीधा कुआं में जा गिरा। घटना में नई गढ़िया निवासी ट्रैक्टर चालक दिनेश जैन और उसका छोटू जैन नाम का पुत्र दोनों घायल हुए हैं। दोनों घायलों का सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज किया गया। घटना की जानकारी कस्बा में आपकी तरह फैल गई और घटनास्थल पर कस्बावासियों का हुजूम लग गया था।



