पानी डूबे गांव में फंसे लोगों को वोट के माध्यम से निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के दिशा निर्देश अनुसार तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मी लगातार कार्यवाही करने में जुटे हुए हैं। रनेह थाना के ग्राम इमलिया रावत में रेस्क्यू कर 20 से 25 लोगों के डूब क्षेत्र से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया एवं एडिशनल एसपी कमांडेंट हर्ष जैन व रेस्क्यू टीम, रनेह थाना प्रभारी प्रीति पांडे स्वयं वोट द्वारा पहुंच कर गांव का जायजा लिया गया, गांव पूर्णता सुरक्षित है, शुक्रवार शाम तक कहीं भी डूब की स्थिति नहीं देखी गई. कलेक्टर मयंक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीएम हटा रीता डेहरिया, डिस्ट्रिक्ट कॉमनडेंट हर्ष जैन, नायब तहसीलदार ओम बाबू बघेल, थाना प्रभारी रनेह, एएसआई रमाशंकर मिश्रा और पुलिस बल, पटवारी, सरपंच सचिव ने रेस्क्यू टीम के साथ ग्राम इमलिया रावत में पहुंच कर गांव का मुआयना किया तथा ग्रामवासियों से संपर्क किया. खेतों में पानी भरा है, वोट के द्वारा गांव पहुंचे, ग्रामवासियो से मिले. गांव में सामान्य स्थिति बनी है, रेस्क्यू टीम के साथ वापिस आकर मोके पर रक्षित/निरीक्षक (आरआई) हेमंत कुमार अपने बल के साथ पहुंचे।



