RTI अपील में लोक सूचना अधिकारी ने अपीलार्थी को चाही गई जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराने का आदेश पारित

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत ग्राम पंचायत गुजी 16 मई को प्रथम अपील आवेदन की सुनवाई हेतु अपीलार्थी कोमल सींग उपस्थित हुये लोक सूचना अधिकारी जनपद पंचायत दमोह समय पर उपस्थित हुये कोमल सींग के द्वारा सूचना का अधिकारी अधिनियम 2005 के अंतर्गत के लोक सूचना अधिकारी को संलग्न आवेदन पत्र दिनांक 5 फरवरी 2024 को डाक के माध्यम से दिया गया था। लोक सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत गुंजी द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध न कराने की स्थिति में आवेदक कोमल सींग द्वारा प्रथम अपील दिनांक 8 अप्रेल 2024 के अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रस्तुत की गई। प्रथम अपील की सुनवाई हेतु दिनांक 16 मई 2024 को अपरान्ह 12 बजे का समय अधोहस्ताक्षरी के कक्ष में सुनवाई हेतु निर्धारित की गई। दिनांक 16 मई 2024 को अपीलार्थी एवं अनावेदक लोक सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत गुंजी निर्धारित समय पर उपस्थित हुये। परीक्षण के आधार पर अपीलार्थी द्वारा ग्राम पंचायत गुंजी, जनपद पंचायत दमोह से आवेदनानुसार ग्राम पंचायत की जानकारी चाही गई थी। तत्संबंध में लोक सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत गुंजी की अपील सुनवाई दिनांक 16 मई 2024 में आवेदन प्रस्तुत कर लेख किया गया कि अपीलार्थी द्वारा चाही गई जानकारी संबंधित कोमल सींग गुंजी को 15 दिवस में उपलब्ध करा दी जायेगी। अतः निर्णय पारित किया गया कि आवेदनानुसार अपीलार्थी को चाही गई जानकारी निःशुल्क उपलब्ध कराई जायें।



