मध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद ने मनाई आदिगुरु शंकराचार्य जी की जयंती

सिलवानी । रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिलवानी के द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद सिलवानी अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक , मुख्य वक्ता मयंक रघुवंशी शिक्षक, प्रदीप कुशवाहा पार्षद, बंसीलाल धुर्वे जनपद सदय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
व्याख्यान माला कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।आदिगुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो एवं मुख्य वक्ता द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन चरित्र एवं उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यो को याद किया गया। विभोर नायक ने बताया कि शंकराचार्य जी ने भारत मे चार मठो की स्थापना की। भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया। मुख्य वक्ता मयंक रघुवंशी ने शंकराचार्य जी के एकात्म जीवन दर्शन पर व्याख्यान में बताया कि सभी जीवों में एक आत्मा का वास है सभी एक समान है ।उन्होंने बताया कि 8 वर्ष की आयु में शंकराचार्य जी को चारों वेदों का ज्ञान हो गया था। उन्होंने 8 वर्ष की आयु में घर का त्याग कर दिया था। ऐसे महान विभूति थे आदिगुरु शंकराचार्य। प्रदीप कुशवाहा पार्षद द्वारा शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन के विचारों को बताया।उनके द्वारा स्नातन संस्कृति और भारत को सांस्कृतिक रूप से देश के लिए किये कार्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित प्रस्फुटन समितियो के पदाधिकारी, नवांकुर संस्था ,मेंटर्स BSW, MSW के छात्र छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा वीरेन्द्र यादव विकासखंड समन्वयक सिलवानी द्वारा रखी गई। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा सर्वर्धन अभियान की जानकारी दी। इस अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जल स्त्रोतों की साफ सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता की गतिविधियों के बारे में बताया गया। सभी उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई । ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button