मध्य प्रदेश

पीएम फसल बीमा योजना : किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसलों का बीमा, बढ़ी तारीख

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ 2022 के लिए अधिसूचित पटवारी हल्का अंतर्गत किसानों की अधिसूचित फसलों का बीमा करने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम किये जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 मौसम खरीफ एवं रबी के लिए क्लस्टरवार निर्धारित बीमा कंपनियों को कार्य आदेश जारी किये जा चुके हैं। बैंकों द्वारा बीमित किसानों की किसानों की प्रविष्टि के लिए भारत सरकार का फसल बीमा पोर्टल पर बैंकों द्वारा समय सीमा में प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है।
उप संचालक कृषि एनपी सुमन ने बताया कि बोई गई फसल की क्षति के समय कृषकों को हानि से बचने के लिए तथा बोई जाने वाली फसल में किसान द्वारा किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया है तो किसान द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क कर बीमांकन की अंतिम तिथि के दो दिन पूर्व यानि 29 जुलाई तक बोई गई वास्तविक फसल की जानकारी बैंकों को उपलब्ध कराया जाना है।
किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2022 अंतर्गत प्रदेश में नेशनल क्रॉप इन्स्योरेन्स पोर्टल पर भू अभिलेख के एकीकरण का कार्य किया जा रहा है। पंजीयन के समय कृषक की भूमि धारिता संबंधी जानकारी भू-अभिलेख के आधार पर पोर्टल में ड्रॉप डाउन पर उपलब्ध हो सकेंगी जिसमे बीमाकर्ता, बैंकर्स, कौमन सर्विस सेंटर एवं स्वयं कृषक द्वारा संगत खसरा नंबर का चयन कर पारित भूमि का बीमा किया जा सकेगा। किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन के दौरान खसरा नंबर तथा बीमित भूमि के क्षेत्रफल की सही सही जानकारी बैंक द्वारा पोर्टल पर दर्ज की जाना है।

Related Articles

Back to top button