मध्य प्रदेश

बस की टक्कर से दो गायों की मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर से कटनी की ओर जाने वाली सवारी बस से सड़क के पास खड़ी हुई दो गायों की टकराने से उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि सुबह सफ़ेद कलर की रोहाणी बस जबलपुर से कटनी की तरफ सुबह 8 बजे के आस पास शनि मंदिर के पास दो गायो को टक्कर मारते हुएं आगे चली गई। जिससे दो गायो की मौत हो गई। ये घटना जबलपुर कटनी सड़क मार्ग के ग्राम रैपुरा कारीबाह शनि मंदिर के पास की बताई गई। जिस पर एक गाय काले रंग की वही दूसरी गाय सफ़ेद रंग की थीं। ये दोनों गाय मृत अवस्था में सड़क के किनारे कई घंटों तक पड़ी रहीं। सड़क निर्माण में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना नगर पालिका पनागर को फ़ोन के माध्यम से अवगत कराई गई। जिसे देर शाम उन दोनों मृत गायों को वहां से उठवाया गया। क्या इस प्रकार से पशु दुर्घटना में मृत गायों को लेकर मोटर वाहन चालक के ऊपर पशु अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी या फिर पशु पालक के ऊपर। दोनों ही कारणों में दोषी कौन ये तो जाँच पड़ताल होने के बाद ही स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करने बाध्य होगा। ये गाय किसकी है पता नहीं चल सका था।

Related Articles

Back to top button