मध्य प्रदेश

वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ फिर कार्यवाही दो हेक्टेयर भूमि कराई मुक्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार रेंजर अरविंद अहिरवार के द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है ।जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।
अब तक करोड़ों की बेशकीमती वनभूमि को वन परिक्षेत्र से भूमाफियाओं से मुक्त कराई जा चुकी हैं एवं लाखों की अवैध सागौन की लकड़ी भी जब्त की जा चुकी हैं ।
साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार।
एक सप्ताह से चल रहे वन भूमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज फिर एक ओर वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई ।
वन विभाग की कार्रवाई के चलते ग्राम झिरिया ताल्लुक चौका के वन क्षेत्र आरएफ 73 में वनभूमि पर काबिज करने की होड़ में गोदन मालवीय , तरबर सिंह मालवीय द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था ।जिसे मौके पर पहुंचकर वन स्टॉफ द्वारा बेदखल कर सुबबूल के बीज छिड़काव गया।
जिसमे लगभग 5 एकड़ (2 हैक्टेयर) वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।
उक्त कार्रवाई में डिप्टी डेंजर जीएस बरेले, वनरक्षक शरद शर्मा, वनरक्षक विकास साहू, वनरक्षक बृजकिशोर तिवारी नया उपस्थित रहकर वन परीक्षित अधिकारी अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में वन भूमि को मुक्त कराकर बीजों का रोपण किया गया है।

Related Articles

Back to top button