विधानसभा में गूंजा उमरियापान नगर पंचायत का मुद्दा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान को ग्राम पंचायत पचपेढ़ी, ग्राम पंचायत बरौदा व ग्राम पंचायत बम्हनी को शामिल कर नगर परिषद् बनाने की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2006 में की गई थी। जिसमें उमरियापान, मुड़िया पुरवा, पचपेढ़ी, पकरिया, धौरेसर, बरौदा, बम्हनी, कुदवारी, मड़ेरा, करौंदी, बहनेरा, बनेहरी ग्रामों को शामिल किया गया है । ग्राम पंचायत उमरियापान को मप्र राजपत्र असाधारण में प्रकाशित दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को नगर परिषद् का दर्जा दिया गया है। विधानसभा मानसून सत्र में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा उक्त संदर्भ में विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जबाब में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। विधानसभा प्रश्न के माध्यम से नगर पंचायत उमरियापान को शीघ्र अतिशीघ्र नगर पंचायत की सभी सुविधाए उपलब्ध कराने का प्रश्न के मध्यम से सदन में चर्चा की।
इस मुद्दे को कार्यवाही में लाते हुए उमरियापान को जल्द से जल्द नगर पंचायत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग को निर्देशित किया ।
उमरियापान सहित आसपास ग्रामों के समस्त नागरिकों ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।



