धार्मिकमध्य प्रदेश

मां नर्मदा को चुनरी भेट करने भक्तो ने निकाली भव्य चुनरी यात्रा

मां शारदा मंदिर संजय नगर से नर्मदा तट टिमरावन तक डीजे के साथ निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर में मां नर्मदा भक्त समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जन कल्याण और अमन-चैन भाईचारा की कामना और प्रार्थना के सा मांं नर्मदा चुनरी मनोरथ शोभा यात्रा शारदा मंदिर संजय नगर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गईं जो कि टिमरावन घाट के पास नर्मदा जी के मंदिर पर समापन हुई।
शोभायात्रा में रथ पर नर्मदा जी की मूर्ति श्रृंगारित कर साथ साथ मे चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर स्थान स्थान पर मातेश्वरी और चुनरी की श्रद्धालुओ ने पूजन किया और प्रसाद वितरण भी हुआ। इस चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
उल्लेखनीय है कि नर्मदा अवतरण उत्सव को शोभा यात्रा के बाद चुनरी पद यात्रा के साथ उत्साह और उमंग के साथ नर्मदा अवतरण के दिन रीति रिवाज से मैय्या को चुनरी यात्रा के बाद महाआरती के बाद सभी भक्तो को प्रसाद वितरण वा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

Related Articles

Back to top button