धार्मिकमध्य प्रदेश

हव्वा एकेडमी का वार्षिक उत्सव, नन्हे मुन्ने बच्चो ने शानदार प्रस्तुत दी

सिलवानी । हव्वा एकेडमी का वार्षिक उत्सव हजरत मौलाना उमैर खान साहब की सरपरस्ती में दारुल उलूम फारुकिया परिसर सिलवानी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उलेमा-ए-किराम हजरत मौलाना अली कदर हुसेनी नदवी साहब भोपाल, नायब शहर काजी भोपाल फैसल नदवी साहब, मौलाना तलहा, मौलवी अहमद हफीज, उमर हफीज, मुफ्ती उसामा साहब अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अतिथियों ने बच्चो के कार्यक्रम के साथ हव्वा एकेडमी के पूरे स्टाफ की काफी तारीफ की। बच्चो के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे मुन्ने बच्चो ने बहुत ही शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्था द्वारा संचालित मोमिना कोर्स की तालिबात ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मुकालमे और
तकरीरे पेश की।
शिक्षा विभाग से बीआरसीसी महजबी सिद्दीकी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और बच्चो को संवोधित करते हुए आला तालीम हासिल करने की बात कही और बच्चो को पुरुस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में नायब शहर काजी अली कदर हुसैनी नदवी ने भी लडकियो की आला तालीम और और तरबियत की बात कही। और पुरुस्कार भी दिए। कार्यक्रम का संचालन तस्कीन खान व बुशरा खान ने किया। और अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button