पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर दी उन्हे श्रदाजंली
रिपोर्टर । रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । औघोगिक नगर में भाजपा के भीष्म पितामह व पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की जंयती को सेवा दिवस के रूप मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दरलाल पटवा पटवा के बंगले पर पहुंच कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान मंडल महामंत्री अमित जैन तथा मंडल कोषाध्यक्ष विनोद जैन तथा मंडल मीडिया प्रभारी घनश्याम गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुंदरलाल पटवा को श्रदासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस सृष्टि में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्म करना पड़ता है और उन्हीं कर्मो के आधार उन्हें याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा जीवन पर्यन्त लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में जो पथ प्रदर्शन किया है, हम सदा उस पर चलने का प्रयास करंेगे। उन्होने आगे कहा कि बाबूजी का भोजपूर क्षेत्र के कार्यकर्ताओ पर असीम स्नेह रहता था । जिसके कारण यहां के कार्यकर्ता उनके बिना अब अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे। आज उनकी जंयती के अवसर हम सभी सकंल्प ले कि सभी जिस प्रकार उन्होन संगठन को मजबूत किया, और प्रदेश और देश मे परचम लहाराया, हमंे भी उनके पदचिन्हों पर चलकर संगठन मजबूती के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



