पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुनी शिवमहापुराण कथा

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम जमुनिया में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण के पांचबे दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कथा श्रवण की और कथा व्यासपीठ से कथा वाचन कर रहे से पण्डित रेवाशंकर शास्त्री महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और जनकल्याण की कामना की। वही आयोजक समिति ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कथा वाचक पं. रेवाशंकर शास्त्री महाराज द्रारा आज कथा में भगवान् श्री गणेश, कार्तियके का जन्म कार्तियके द्वारा अशुरो का संघार हुआ। गणेश भगवान् का रिध्धि सिद्धि के साथ विवाह कार्तियके के विवाह की पावन कथा व्यास जी के द्वारा बताया गया कि श्री गणेश भगवान् की आराधना करने से घर मे रिध्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है भगवान् श्री गणेश ने भी माता पिता के चरणो मे चारो धाम के दर्शन का लाभ प्राप्त होता है।
कथा प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है। इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। कथा आयोजक रेखा श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओ से शिवमहापुराण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



