मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक की उपस्थित में अनेक युवा कांग्रेस में हुए शामिल

नगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने फूल माला पहना कर किया स्वागत
सिलवानी। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर नगर के अनेक नागरिको ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नागरिको का देवेंद्र पटेल ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि पूर्व विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति में नगर के वार्ड नंबर 3 में कार्यक्रम आयोजित किया गया । यहाँ पर दिनेश कुशवाहा के प्रयासो से गोविंद कुशवाहा ऊषापुर, छबीलचंद कुशवाहा गांधीनगर सिलवानी, सुखनंदन कुशवाह देवरी, राजेश कुशवाह सिलवानी, नेतराम कुशवाह मोटर वाइंडिंग, सलीम मंसूरी स्टेड कंडक्टर, शिवराज कुशवाहा बेगवा, तूफान कुशवाह नूरपुरा, नारायण दादा, मोहनलाल ठाकुर, लखनलाल सेन, पप्पू जाटव, कमलेश कुशवाह वेगबा, रामदयाल जाटव आदि के द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान, मंडलम अध्यक्ष बद्री विश्वकर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि धीरज सिंह पटेल, भरत पटेल, राधेलाल साहू , श्रीराम सेन पत्रकार, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीर रघुवंशी, वीरेंद्र यादव बिछुआ, सुमित पटेल, बिटटू राय, कमलेश जाटव पूर्व पार्षद, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मजहर खान, दीपक विश्वकर्मा, दलसिंह गौर, श्रीकांत शर्मा, गुलनाज खान, पप्पू जाटव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button