मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने नगर तेंदूखेड़ा में नारी सम्मान योजना के भरवाए गए फार्म

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । ब्लाक कांग्रेस कमेटी तेंदूखेड़ा के नगर तेंदूखेड़ा में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म पूर्व विधायक प्रताप सिंह के द्वारा भरवाए गए जिसमे महिलाओं को 1500 प्रतिमाह, 500 रुपये गैस सिलेंडर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के वचन अनुसार दिया जाएगा एवं 100 यूनिट बिजली बिल माफ 200 यूनिट बिल हाफ दिया जाएगा किसानों की कर्जमाफी की जाएगी, ऐसी कई योजनाओं को लागू किया जाएगा कांग्रेस की सरकार बनते ही एवं 12 जून की प्रियंका गांधी जी, कमलनाथ जी दिग्विजयसिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे आगमन की तैयारी की गई समस्त कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील पूर्व विधायक प्रताप सिंह द्वारा की गई 2 जून को दमोह जिला प्रभारी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी जी का आगमन दमोह में हो रहा है उसके समन्धित कार्यकर्ताओ निर्देश ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये जा रहे है कार्यक्रम में उपस्थित द्वारका सिंह ब्लाक अध्यक्ष, रघुनाथ यादव ब्लाक अध्यक्ष, रामकुमार साहू, जमना प्रसाद यादव मंडलम अध्यक्ष, भैयालाल मुशी, इमरत यादव जिला महामंत्री, भगवान सिंह, बाला साहू, तिलक अहिरवार, शिब्बू यादव, राघव घोषी, राहुल चौकसे युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रजनीश यादव, जितेंद्र यादव, देशराज सिंह,आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button