पेंशनर्स एसोसिएशन ने भूख हड़ताल कर धरना दिया, सौपा ज्ञापन
सिलवानी। बुधवार को तहसील प्रांगण में पेंशनर्स एसोसिएशन मध्ध्यप्रदेष के आव्हान पर तहसील इकाई सिलवानी ने एक दिवसीय भूख हड़ताल, धरना देकर 9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अनीस धाकड़ को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रदेश 4.5 लाख अपनी न्यायोचित मांगों के लिए निरंतर शासन से आवेदन, ज्ञापन, धरना आदि माध्यमों से निराकरण किये जाने का पेंशनर्स एसोसिएषन के बैनर तले करते आ रहे है। अब भूख हड़ताल के माध्यम से पुनः ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में प्रमुख मांग केन्द्र के समान 38 प्रतिषत मंहगाई राहत का भुगतान केन्द्रीय तिथि से करने, छटवे वेतनमान को 32 माह के एरियर का भुगतान, सातवे वेतनमान का 27 माह के ऐरियर का भुगतान, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पुर्ननिर्माण अधिनियम की धारा 49 (6) को विलोपित किया जावे। पेंशनर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने, पेंशनर्स को कर्मचारियों के समान पचास हजार एक्सग्रेसिया दिया जावे, न्यायालीन निर्णय के परिपेक्ष्य में 79 वर्ष आयु पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत वृद्धि किये जाने, राज्य के पेशनर्स को केन्द्रीय पेंशनर्स की भांति एक हजार चिकित्सा भत्ता दिये जाने एवं नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई है।
Byte 01 इब्राहीम खान, तहसील अध्यक्ष, पेंशनर्स एसोसिएषन, सिलवानी



