मध्य प्रदेश

लोक सभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूर्ण, इंदौर जिले में सबसे कम मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता दी जिलों में कुल मतदान का प्रतिशत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । भोपाल Lok Sabha Elections 2024 के चौथे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक पड़ने वाले बहुमत के रुझान इस प्रकार से प्राप्त रहें दोपहर में कुल 59.63% मतदान – देवास में 63.08%, उज्जैन 60.83%, मंदसौर 61.58%, रतलाम 62.78%, धार 60.18%, इंदौर 48.04%, खरगोन 63.84% व खंडवा में 59.87% मतदान हुआ! इस तरह से दोपहर 3 तीन बजे के बाद देखा जाये तो 8 लोकसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 68.01% मतदान हुआ। देवास में 71.53%, उज्जैन 70.44%, मंदसौर 71.76%, रतलाम 70.61%, धार 67.55%, इंदौर 56.53%, खरगोन 70.80% व खंडवा में 68.21% मतदान हुआ है! इन सभी जिलों में देखा गया है कि 8 संसदीय क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक पड़ने वाले मतदानों का प्रतिशत 71.72% हुआ है!
इसी तरह से देवास में 74.86%, उज्जैन 73.03%, मंदसौर 74.50%, रतलाम 72.86%, धार 71.50%, इंदौर 60.53%, खरगोन 75.79%,खंडवा 70.72% मतदान हुआ है, यह मतदान के अनंतिम आंकड़े हैं ! मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी उपलब्ध कराई।

Related Articles

Back to top button