धार्मिकमध्य प्रदेश

उमड़ा आस्था का जनसैलाब सकल हिंदू समाज की विशाल शोभायात्रा और हिंदू सम्मेलन ने रचा इतिहास

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। कस्बा देवरी में आज का दिन ऐतिहासिक रहा सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में नगर में एक भव्य और विशाल शोभायात्रा एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा नगर भगवा ध्वजों से सजाया गया और जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। शहीद प्रकाश चंद्र गुप्ता स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए विशाल शोभायात्रा नगर देवरी के शहीद प्रकाश चंद्र गुप्ता स्टेडियम पहुंची जहां यह एक विशाल धर्म सभा में परिवर्तित हो गई । शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा बुजुर्ग और मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था हिंदू एकता का संदेश स्टेडियम में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए संतों और वक्ताओं ने हिंदू एकता सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण पर अपने ओजस्वी विचार रखें वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस विशाल आयोजन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button