खेत की मेड़ पर चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत
गांव की बिजली कटी होने के कारण खेत की डीपी से कई लोग डाले हुए हैं डोरी उन्ही डोरियों की चपेट में आया किसान
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में एक किसान खेत की मेड़ पर चारा काट रहा था इसी दौरान डीपी से गांव में कई बिजली लाइनें डली है वहां फैले करंट की चपेट में आने के कारण किसान गंभीर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी लगने पर वह उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि नारायणपुर तहसील के आखिरी छोर का गांव है यहां करीब 20 दिन से बिजली कंपनी द्वारा गांव की बिजली काट दी गई है।जिसके कारण गांव के कुछ लोग खेत में लगी डीपी से डोरी खींचकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। किसान राहुल सिंह दांगी पुत्र गोकुल सिंह उम्र कारी 32 साल खेत की मेड़ पर घास काटते काटते डीपी के करीब पहुंचा वहां फैले हुए करंट की चपेट में आ गया चीख पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े और तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि मृतक शादीशुदा है और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और वह बिजली कंपनी पर आरोप लगा रहे हैं की न बिजली कंपनी लाइट बंद करती और न गांव के लोग खेत की डीपी से लाइन डालते ना करंट फैलता और ना उनके व्यक्ति की मौत होती।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



