गौशाला जमुनिया में गोपाल कृष्ण पुरस्कार प्रतियोगिता संपन्न

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया, सिलवानी । वृंदावन ग्राम जमुनिया की शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया में “गोपाल कृष्ण पुरस्कार प्रतियोगिता” आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹100000 ₹, द्वितीय पुरस्कार 50000₹, तृतीय पुरस्कार ₹25000₹ था, इस प्रतियोगिता में ग्राम जमुनिया से कुलदीप शर्मा, पूरन पटेल, रामसेवक राय, अभिषेक जैन, संदीप शर्मा, ओमप्रकाश लोधी के देशी नस्ल की गाय शामिल हुई। एक फार्म कैंसिल हुआ। इस प्रतियोगिता में दिनाँक 29 अक्टूबर गुरुवार को सभी पशुपालक अपने गौवंशों को लेकर गौशाला आये एवं गाय लगाकर खाली की, दिनाँक 30 अक्टूबर शुक्रवार को दोनों समय गाय लगाई गई, दिनाँक 31 अक्टूबर शनिवार में गायों को सुबह लगाकर दूध उत्पादन की निर्णायक गणना अंकित की गई।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम निगरानी अध्यक्ष एसडीएम अलका सिंह एवं पशु चिकित्सक निशांत सक्सेना, वासनिक, बड़े भाई की उपस्थिति में हुआ, समापन में ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया सरपंच संजय तुमराम, जीआरएस रामेश्वर राय, ग्रामीण जन एवं गौशाला के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



