भारतीयों की जमा पूंजी अपने करीबियों को मोदी सरकार द्वारा फायदा पहुंचाने, निजीकरण को लेकर कांग्रेसियों ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी के बीच विरोध प्रदर्शन किया। धरने में बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष प्रभात राज चावला, महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, रूपेश तन्तवार, संदीप मालवीय, डॉ शैलेन्द्र कुमार झारिया, वसीम वस्सु पटेल, असलम खान पार्षद, अजीजा बी हकीमुद्दीन मंसूरी, दुलारे भाई, हुजैफा हुजेफ, इकबाल अहमद खान, मजहर कबीर जावेद, अहमद खान, कमलेश, हसीब हिंदुस्तानी, दुर्गेश खरे, राजू महेश्वरी, पार्षद गोवर्धन सिंह सहरिया, अधिवक्ता मिर्जा मसर्रत बैग, डग्गा पहलवान, जुबेर खान, टाइगर कुरेशी, संजीव, मनोज शर्मा ठेकेदार, राजेश अहिरवार, मलखान सिंह रावत, जावेद कदीर, तलत बैग, गुड्डा बघेल आदि उपस्थित हुए।
जनसभा में किसने नेता ने क्या कहा….
विधायक देवेंद्र पटेल बरेली ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार गुजरात से आए हुए गुजराती सिर्फ 2 व्यापारियों के इशारे पर चल रही है। सरकारी संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है । हाल ही में केंद्र की सरकार ने जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक के भारतीयों के निवेश को एक पूंजीपति के हाथों भेजने की तैयारी कर ली है जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है । वर्तमान में भारत देश के हालात ठीक नहीं है । देश में कमरतोड़ महंगाई स्वार्थी नेताओं का जमावड़ा यह सब खेल मोदी सरकार के इशारे पर चल रहा है । जनता को इस बार केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार को सबक सिखाने की जरूरत है । क्योंकि सत्ता में बने रहने से यह नेता अपने स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए हैं ।आम जनता का उनका कोई ख्याल नहीं है किसान से लेकर हरवर्ग परेशान हैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने निजीकरण के बाद वह स्वार्थी नेता भारत देश को बेच देंगे ।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेंके। क्योंकि भारतीयों की जमा पूंजी गाड़ी कमाई एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक में जमा है । भारतीयों के निवेशकों के साथ जो छेड़छाड़ भी पूंजी पतियों को लाभ दिलाने के लिए कर सकते हैं । इसलिए मजबूर होकर हम लोगों ने आज भारतीय जीवन बीमा निगम सागर रोड के सामने धरना देकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें ब जनता को हमारा साथ देना चाहिए। हम एक स्वच्छ और अच्छी भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। इसके लिए कांग्रेस का साथ दें। डॉ एसके झारिया बोले वक्त है बदलाव का। इसीलिए सरकारों को बदलकर कांग्रेस पार्टी का साथ दें।
जनसभा में संचालन मनोज अग्रवाल ने किया। आमसभा को महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, विजय राम लोहाट एडवोकेट, मजहर कबीर दुल्लू भाई हकीम मंसूरी, संदीप मालवीय सहित इकबाल अहमद जावेद अहमद खान आदि ने भी संबोधित किया।



