प्रशासन एवं ट्रांसपोर्ट कर्मचारी व माईनिग कार्पोरेशन के साथ हुई बैठक
नवरात्रि पर्व पर भीड़भाड़ व दुर्गा पूजा पर विशेष चर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा ने बुधवार को नवरात्रि पर्व को लेकर नगर में विराजमान जगह जगह दुर्गा प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं । साथ ही नवरात्रि पर्व के इस शुभ अवसर पर नगर में दुर्गा प्रतिमाएँ देखने व दर्शन के लिए अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होने लगतीं हैं। मानव जीवन की सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक रूप से नगर क्षेत्रों में उचित व्यवस्था सुचारू रूप से रहें । इन सभी विषयों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा ने बुधवार को थाना सिहोरा,थाना खितौला, थाना गोसलपुर क्षेत्रों के इन सभी लोगों की उपस्थिति में की ।
बैठक के दौरान हुई अहम चर्चाये- नवरात्रि पर्व के इस अवसर पर भारी वाहन के ट्रांसपोर्ट कर्मचारी की मीटिंग लेकर बताया कि रोजना भारी भरकम वाहन के निकलने से उसमें लोड डस्ट, आयरन, मुर्म से रोजना धूल धक्कड़ अधिक मात्रा में हो रही है। पानी छिड़काव के साथ ही इन भारी भरकम वाहनों में लोड माल को त्रिपाल से ढंक कर परिवहन करे । मोटर चालक को भीड़ भाड़ वाले आवागमन सड़क मार्ग में नियंत्रण निर्धारित गति सीमा के साथ रेडियम लगाने व गाड़ी के पूर्ण दस्तावेज अपने पास रखनें की बात रखी गई ।
इस मीटिंग में उपस्थित लोगों के समक्ष शासन प्रशासन के आदेशों का पालन करने की बात रखी और सहमति प्रदान की ।
बैठक में एसडीओपी पारुल शर्मा, खितौला थाना प्रभारी संगीता सिंह, ट्रांसपोर्ट वसीम खाँन, अनिल मिश्रा, विपिन तिवारी, कमलेश पटेल, नितिन दुआ, माइनिंग फैक्ट्री के मैनेजर स्टाप,फोरमेन राम जान्गिड़, जैन माईस दिनेश वैरागी, आशीष तिवारी अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



