श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ: झिरिया मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत झिरिया मंदिर से हुई, जहां यजमान रामगोपाल साहू ने सिर पर भगवत गीता रखकर यात्रा का नेतृत्व किया। इस पवित्र यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कलश यात्रा प्रातः 11 बजे गभीरिया मंदिर से प्रारंभ होकर सागर भोपाल रोड, एसडीएम कार्यालय, और जेल रोड के पास गभीरिया तक पहुंची। वहां प्रथम दिन परम पूज्य कथा प्रवक्ता पंडित अनिल शास्त्री के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, पंडित लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, बबलू यादव, हरि साहू, संतोष राय, गुलाब रजक, डॉ जितेंद्र तोमर, पवन दुबे समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया और भक्ति भावना का अनुभव किया।


