क्षेत्र में रेत माफियाओ का वर्चस्व, दिन दहाड़े अवैध उत्खनन और परिवहन, जिम्मेदार मौन ?
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी क्षेत्र में रेत माफिया का बोलबाला चल रहा है थाना देवरी से 10 किलोमीटर दूर ग्राम नयाखेड़ा घाट से दिन रात रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है लेकिन संबंधित विभाग के अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ताजुब की बात तो यह है कि यह रेत चोर थाना देवरी से होते हुए गोरखपुर, करहैया, जमुनिया, डुंगरिया, रवरा, कटक, बिलंगवा, आदि दर्जनों गांव में रेत बैच रहे हैं लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ग्राम नयाखेड़ा नर्मदा घाट से अवैध उत्खनन दिन-रात किया जा रहा है लेकिन इन रेत चोरों को रोके तो रोके कौन जबकि कई दुर्घटनाएं इन रेत की ट्रैक्टर ट्रालियों की वजह से हो चुकी हैं क्योंकि नयाखेड़ा से सैकड़ों छात्र छात्राएं देवरी पढ़ने के लिए साइकिल से आते जाते हैं वहीं किसानों का आवागमन भी इसी रास्ते से होता है अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? इन ट्रैक्टर ट्रालियों पर ज्यादातर चालक नाबालिक तथा शराब के नशे में अंधाधुंध वाहन दौड़ाते हैं।



