प्राथमिक शाला बसिया में हुआ FLN मेले का अयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार 9 फरवरी 2024 को मध्यप्रदेश के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान) मेले के द्वितीय चरण का, कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों की स्कूली शिक्षा को उनके घर से जोड़ने के उद्वेश्य हेतु आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में श्रीकांत की पाठशाला शासकीय प्राथमिक शाला बसिया में भी एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ बाजे गाजे के साथ वोलेंटियर्स और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन सरपंच बलवान सिंह के द्वारा किया गया इसके बाद मेले के उद्देसानुसार आगे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 12 वॉलेंटियर नियुक्त किए गए। अलग अलग वॉलेंटियर ने 6 अलग अलग स्टॉल पर बैठकर कार्य किया। इस मेले में कक्षा पहली और दूसरी में पढ़ने वाले सभी बच्चों की माताओं को आमन्त्रित किया गया। जिसमें बच्चों के पंजीयन, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी, बच्चों का कौना से संबंधित गतिविधियां एवं आंकलन करवाए गए । प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित गतिविधि करने पर वॉलेंटियर के द्वारा तुरत रिपोर्ट कार्ड भरा गया। बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों का बच्चों की माताओं ने अवलोकन कर अपने बच्चों की प्रोग्रेस जानी, साथ में उन बिंदुओं को जाना जिनमें उनके बच्चे पूर्ण दक्ष नहीं हैं। इस अवसर पर प्राथमिक शाला बसिया में बटियागढ़ विकासखंड सह समन्वयक भगवती शरण साहू, जनशिक्षक विजय पटैल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमान सिंह, बसिया सरपंच बलवान सिंह सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही ।



