अटल बालमित्र कुपोषण बच्चों को दानदाताओं ने जिला पंचायत सीईओ को राशि सौंपी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए जनसहयोग की अपील की थी । जिसमें सार्थक परिणाम सामने आ रहे है, इसके बाद कई दानदाताओं ने मदद के लिए आगे हांथ बढ़ा रहे है । इनमें विभिन्न संस्थाएं, समाजसेवी और उद्योगपति शामिल है जो कुपोषण मुक्त कटनी बनानें में मुहिम जिला प्रशासन के इस नेक पुण्य कार्य में सहभागी बन रहे है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत को जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के मार्गदर्शन में इटौली सरपंच आशा प्रकाश बागरी ने 50000 रूपये, ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने 20000 रूपये, देवरी बिछिया सरपंच रिया राहुल दुबे ने 10000 रूपये एवं कछारगांव बड़ा सरपंच कैलाश चंद जैन द्वारा 11000 रूपये की राशि अटल बालमित्र कुपोषित बच्चों हेतु जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत को राशि प्रदान की गई । इस अवसर पर समाजसेवी संतोष दुबे, पंकज राय, प्रकाश बागरी, कैलाश चंद जैन, राहुल दुबे आदि उपास्थित रहे ।



