मध्य प्रदेश

एलबीएससी समाज सेवा संस्था करवा रही निः शुल्क उपचार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले पथरिया में एलबीएससी समाज सेवा संस्था दमोह द्वारा विगत कुछ दिनों से लगातार गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक कर उनका निः शुल्क उपचार करवा रही हैं। जिसका निःशुल्क शिविर दमोह जिले तहसील पथरिया के ग्राम पंचायत सदगुवा में दिनाक 28 जनवरी 2024 रविवार को भोपाल से आए डॉक्टर संजय मीणा द्वारा निशुल्क इलाज कर शिविर संपन्न हुआ। जिसमे सेमरा मारा, छक्का पिपरिया, खिरिया लुहाररा, भोरासा, मोहनपुर से बहुत ज्यादा संख्या में मरीजो ने निः शुल्क उपचार का लाभ उठाया।
जिसमे ग्राम के सरपंच सचिव और एलबीएससी संस्था शाखा दमोह के सचिव लव पटेल, अध्यक्ष संदीप चौधरी, एवम प्रभुदयाल मुकददम नरेश पटेल बिट्टू पटेल उपस्थित रहे। जिसमे लव पटेल ने ग्रामीणों को जागरूक कर बताया कि संस्था का उद्देस गरीबों एवम दलितों वर्गो को स्वस्थ योजना से अवगत कर उनका योजना के तहत निः शुल्क उपचार करवाना है इसके अतिरिक्त पिछड़ा एवम दलित वर्गो को शासकी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें पूर्ण शासकीय लाभ दिलवाना है एवम संस्था द्वारा निःशुल्क लावारिस पशु प्राथमिक उपचार भी सम्मिलित हैं।

Related Articles

Back to top button