धार्मिकमध्य प्रदेश

कथा व्यास पं.पस्टारिया ने किया माया और माधव का वर्णन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के वार्ड क्रमांक 9 अयोध्या बस्ती स्थित श्री शिव शक्ति दरबार में चल रही श्री मदभागवत महापुराण कथा के द्वितीय दिवस शनिवार को कथा व्यास पंडित महेश नारायण पस्टारिया ने अपने मुखारविन्द से अमृतमयी कथा का रसपान कराते हुए समस्त भक्तों को ज्ञानोपदेश प्रदान किया।
पूज्य व्यास जी ने माया और माधव का सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माया माया सब कहे माधव कहे न कोय,जो एक बार माधव कहे माया चेरी होय, इसके उपरांत महाभारत के अंतर्गत कुंती महिमा,भीष्म स्तुति, राजा परिक्षित के जन्म की कथा श्राप दशा, गंगा तट पर शुकदेव भगवान का शुभ आगमन और राजा परिक्षित द्वारा गुरुदेव से प्रश्न पूछना, शुकदेव मुनि ने अपने गुरु श्री राधा रानी का मंगल स्मरण करके संक्षिप्त में चौबीस अवतारों का वर्णन कर विस्तार से श्रीमद् भागवत की महिमा को गाया, जिसमे सभी भक्तों ने आनंदित होकर संगीतमय भागवत महापुराण कथा को श्रवण किया।

Related Articles

Back to top button