क्राइम

फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला युवक का शव

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। शुक्रवार की सुबह गैरतगंज थाना की पुलिस चौकी गढ़ी में ग्राम पंचायत गढ़ी में अपने ही घर के सामने रखें बिजली ट्रांसफार्मर पर विमलेश सिलावट पिता खुमान सिंह सिलावट का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस चौकी गढ़ी को मिली तो तुरंत पुलिस चौकी गढ़ी के प्रभारी रामचरण परते अपने पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारा जिसको पंचनामा बनाकर गैरतगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button