क्राइम

फारेस्ट आफिस में रेंजर ने की महिला से छेड़छाड़, परिजन बैठे धरने पर, खुद के ऊपर तेल डाला

बाड़ी । सोमवार को वन विभाग के कार्यालय में वन परिक्षेत्र अधिकारी तिलक सिंह रायपुरिया ने महिलाओं से की अभद्रता, नाराज महिला के परिजन सहित अन्य लोगो का रेंज आफिस में हंगामा।
महिलाएं किसी प्रकरण को लेकर आवेदन देने गई थी वन विभाग, अभद्रता के मामले ने पकडा तूल।
वन परिक्षेत्र अधिकारी तिलक सिंह रायपुरिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठे । महिलाये ओर धरने पर बैठे लोग रेंजर पर एफआईआर करने पर अडे। अभी भी लोग धरने पर बेठे केरोसिन की कुप्पी भी साथ मे रखे है।
महिलाओं ने किया एसडीओ कार्यालय एवं रेंज कार्यालय का धेराब
प्रदर्शनकारी ने अधिकारियो के सामने खुद के ऊपर तेल डाला
वन विभाग के रेंजर पर लगे गंभीर आरोप।
बाड़ी सिंघोरी अभ्यारण रेंज का मामला।
थाना प्रभारी और स्थानीय प्रसाशन की टीम मौके पर मौजूद। तहसीलदार बाड़ी संजय नागवंशी एवं एसडीओ वन विभाग मोके पर लोगो से कर रहे बातचीत। महिलाओं को समझाने की कोशिश जारी। प्रदर्शनकारियो से बातचीत की जा रही है।

Related Articles

Back to top button