मध्य प्रदेश

पूज्य संतो की उपस्थिति मे मंडल सियरमऊ मे संपन्न हुआ सकल हिंदू सम्मेलन

सिलवानी।  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मंडल सियरमऊ मे सकल हिंदू सम्मेलन हुआ जिसमें मंडल सभी ग्रामो के नागरिकों महिलाओ ने भाग लिया एवं समूचे समाज ने हिन्दू एकता का परिचय दिया इसी दौरान समस्त क्षेत्र के सभी समाज बंधु उपस्थित रहे एवं सभी ने साथ में सहभोज किया और हिन्दू एकता का अटूट परिचय इस सम्मेलन के माध्यम से देखने को मिला!
बनवासी कल्याण परिषद के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री तिलकराज जी दांगी विदिशा ने अपने उद्बोधन में ने पच परिवर्तन पर जोर दिया एवं सभी से सामूहिक संकल्प दिलवाया कुटुंब प्रबोधन , पर्यावरण, नागरिक शिक्षाचार, समरसता व स्व का भाव इनको विस्तार सभी के समक्ष रखा।
मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारा समाज पहले मुगलों से अंग्रेजों से लड़ा और गुलाम बिरहा लेकिन फिर भी फिर से आजाद होकर आज विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए खड़ा है  इसलिए आज आवश्यक है की जाति बिरादरी से ऊपर उठकर हमें हिंदू के नाते एकजुट रहना होगा भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा यह निश्चित है भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी लोग इसमें अपनी आहुति प्रदान करें उन्होंने बिरसा मुंडा एवं विस्तार से चर्चा की
हिंदू सम्मेलन में परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रसिद्ध कथावाचक प्रशांत जी दीक्षित केवलारी वाले, मुख्य वक्ता तिलकराज जी दांगी, आयोजन समिति के संयोजक रामनारायण शर्मा, सहसंयोजक प्रीति रजक , बंसीलाल आदिवासी यह सभी मंच पर उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button