मध्य प्रदेश

फोटो पहचानो प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बसंत पंचमी (सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जयंती) के उपलक्ष्य में हिन्दी कवियों एवं साहित्यकारों की फोटो पहचानों प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में संपन्न की गई।
महाविद्यालय प्राचार्य कल्पना जांभुलकर के निर्देशन में दोपहर 12 बजे सरस्वती पूजन के साथ हिन्दी कवियों एवं साहित्यकारों की फोटो पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिन्दी के कवियों एवं साहित्यकारों की फोटो पहचानकर नाम बताए। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी विभाग द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में केके साहू, दीपक कुमार अहिरवार, डॉ.कादम्बिनी मिश्रा, दीपांशु मिश्रा, डॉ.वीरेन्द्र कुमार झारिया श्याम बिजोरिया, सूरजकुमार पटेल, डॉ. रामफल साकेत, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. वर्षा जैन सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। इस प्रतियोगिता में 17 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम स्थान सूजल शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान प्राची चौहान बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान रवि प्रसाद कुशवाहा बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button