मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा ने रहीम सहारा को बनाया सागर लोकसभा क्षेत्र का सह प्रभारी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रभुदयाल कुशवाहा की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान के निर्देश पर भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर ने आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश
की 29 लोकसभा सीटों पर अल्पसंख्यक मोर्चा के लोकसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें भाजपा नेता रहीम सहारा को अल्पसंख्यक मोर्चा से सागर लोकसभा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया। रहीम सहारा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित की। रहीम सहारा ने बताया कि भाजपा संगठन ने आगामी लोकसभा को दृष्टिगत रखते हुए जो उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उसके लिए वह भाजपा संगठन और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते। साथ ही रहीम सहारा ने बताया की वे जल्द ही सागर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनहित में जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को भी आम जनता के समक्ष रख कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
वरिष्ठों का आभार व्यक्त कर रहीम सहारा को बधाई देने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी,
पार्षद अजय जैन, प्रवीण जैन, इजहार पठान, शहादत अली, लईक पठान, शहंशाह खान, अजहर शाह खान, उवैस मंसूरी, विक्की जैन, परसोत्तम कुशवाहा, हेमंत विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, शालगराम नेमा आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button