मध्य प्रदेश

फ्यूजन फैमिली रेस्टोरेंट में खाद्य अधिकारी का छापा, साफ सफाई का अभाव, नोटिस जारी

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
हटा, दमोह । फ्यूजन फैमिली रेस्टोरेंट में बलराम दुबे अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर रात्रि भोज के लिए फ्यूजन रेस्टोरेंट गए थे, जिसके बाद भोजन के दौरान खाना में कॉकरोच और मच्छर मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति मच गई थी, जिसके बाद समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया, जिसके बाद कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने हटा नगर के चंडीजी वार्ड स्थित फ्यूजन फैमिली रेस्टोरेंट के प्रो. आदित्य अग्रवाल के यहां औचक निरीक्षण किया. उक्त रेस्टोरेंट से डोसा में कॉकरोच निकलने की शिकायत प्राप्त हुई थी. उक्त रेस्टोरेंट से मौके पर तैयार सांभर एवं डोसा बैटर के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिनको गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है. रेस्टोरेंट के किचिन की जांच में बर्तनों के धोने के स्थान, भोजन निर्माण के स्थान, भंडारण, फ्रिज एवं डीप फ्रीजर में साफ-सफाई का अभाव देखा गया. मौके पर रेस्टोरेंट संचालक को किचिन में साफ-सफाई व्यवस्था को ठीक करने के दिशा निर्देश दिए गए. मैजिक बॉक्स की सहायता से रेस्टोरेंट में संग्रहित पनीर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आटा, मैदा, बेसन, सांभर मसाला, ग्रेवी, फूड कलर आदि की जांच की गई. मौके पर रेस्टोरेंट संचालक के पास पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन सर्टिफिकेट एवं कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं पाए गए. कार्यरत कर्मचारियों को एप्रन, हेड कवर का इस्तेमाल करते हुए नहीं पाया गया है. रेस्टोरेंट संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। लेकिन संचालक के सहयोगियों द्वारा फोन पर दी गई गलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिससे हम सब की सुरक्षा के खिलाफ यह कार्यवाही ठीक नजर से नहीं देखी जा रही है. जिससे आम व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button