मध्य प्रदेश

अर्चना झारिया बनी राज्य शिक्षक संघ की तहसील सचिव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला डुंडी मे पदस्थ प्राथमिक शिक्षक अर्चना झारिया को राज्य शिक्षक संघ के तत्कालीन जिलाध्यक्ष जेपी हल्दकार की अनुशंसा एवं प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव की सहमति से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लखन डेहरिया ने अर्चना झारिया को तहसील शाखा ढीमरखेड़ा का सचिव नियुक्त किया गया ।
अर्चना झारिया की नियुक्ति पर प्रांतीय संघठन मंत्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, पीतांबर शुक्ला, राजेंद्र दुबे, संतकुमार राय, आशीष चौरसिया, अजय पाण्डेय, अवधेश पटेल, अखिलेश पाण्डेय, अशोक पटेल, प्रियंका सोनी, वैजन्ती यादव, सुधा पटेल, भोलेराम कोरी, पुरुषोत्तम राय सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई संदेश प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button