फ्लेक्स में नाम और फोटो नही होने पर पूर्व मंत्री ने लगाई सीईओ की क्लास

कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग अध्य्क्ष को आया गुस्सा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । दमोह जिले जनपद पंचायत हटा नगर में विकसित भारत विकसित मध्यमप्रदेश कार्यक्रम के अन्तगर्गत दिव्यांंगो को ट्राई साइकिल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था, जहां क्षेत्रीय विधायक उमादेवी खटीक मुख्य अतिथि थी। सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम की जानकारी जब पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया को लगी तो वह भी आयोजन में पहुंचे। जहां जनपद पंचायत सीईओ बीएस यादव एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी संदीप सिंह के द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। आयोजन के दौरान जब एक दिव्यांग ने अपने लिए वाहन की मांग की तो मंच पर बैठे पूर्व मंत्री अचानक भडक उठे, उन्होने आयोजक समिति की क्लास लेते हुए मंच से कहा कि यह कैसा आयोजन है जहां फलेक्स में हमारी फोटो नाम नहीं है और मुझे बुलाया भी नहीं गया है। आयोजन के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वे भी सही तरीके से नहीं किया गया है।
पूर्व मंत्री के गुस्सा को देख आयोजन समिति सीईओ एवं प्रबंधक सभी दोनों हाथ जोडकर माफी मांगते नजर आये।



