मध्य प्रदेश
बच्चों के साथ शिक्षक भी निकले जन जागरूकता रैली में
सिलवानी । सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के अंतर्गत हर घर झंडा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय माध्यमिक विद्यालय बम्होरी वर्धा में छात्रों व शिक्षकों ने ग्राम में रैली का आयोजन किया।
छात्र अपने हाथों में राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत गीतों को गाते हुए ध्वज लहराकर चल रहे थे। रैली ने सम्पूर्ण ग्राम की गलियों की यात्रा की।
रैली में शिक्षक अशोक शुक्ला, भगतसिंह कुर्मी, नरेंद्र धाकड़, आरती नामदेव व महेंद्र रघुवंशी साथ साथ चले ग्रामवासियों को तेरह से 15 अगस्त के बीच हर घर झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया।



