सडक पर आवारा -घरेलू पशुओं का जमाबड़ा, यातायात बाधित, हाका गेंग नदारद
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईखेडा नगर के स्टेट हाईवे 44 पर आवारा घरेलू पशुओं का जमाबड़ा बीच सडकों पर रहने से भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात बाधित होता है। हार्न बजाने पर पशु नहीं हटते कभी कभी तेज रफ्तार से चोटिल हो जाते या मृत हो जाते है।पशुपालक बरसात के समय में उन्हें आवारा खुले में छोड देते है। पशुओं के आपस मै लडने से वाहन से टकराने से वाहन चालक चोटिल हो जाते है । पशुओं के घूमने के कारण स्कूल आने जाने बच्चे राहगीर, महिलाओं का भारी परेशानी होती है । रक्षाबंधन के त्योहार के समय आवारा पशुओं के खडे रहने से बाजार मै राखी खरीदी करने आने वाली महिलाओं बच्चों को भारी परेशानी हो रही है । नगर परिषद साईखेडा द्वारा आवारा पशुओं को घरो मै बांधने और गौ शाला पहुचाने चेतावनी बार बार मुनादी कर की जा रही फिर भी पशुपालक बाज नहीं आ रहे है। नगर परिषद द्वारा दस सदस्यों की हाका गेंग की सूची जारी कर दी है। फिर भी एक भी कर्मचारी जानवरों को सडक से नहीं हांकते है, जिसकी अनदेखी नगर परिषद द्वारा की जा रही है । लगता नगर में किसी बढी अनहोनी की राह प्रशासन द्वारा देखी जा रही है। जिसका जिम्मेदार नगर प्रशासन रहेगा।
जब नगर परिषद में हाका गैंग है तो रोड से जानवरों को अलग क्यों नहीं किया जाता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाका गैंग का बिल भी लग रहा है ।



