फिर दो घरों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद है मंगलवार रात चोरों ने आराधना कॉलोनी में डॉ. अनुरागी प्रसाद के मकान के ताले तोड़कर चोरी करने का किया प्रयास हालांकि चोर यहां से कुछ नहीं ले जा पाए डॉ. अनुरागी प्रसाद नवमी की पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव छतरपुर गए हुए थे वही पास ही रहने वाले शिक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मकान के भी चोरों ने ताले तोड़े हैं अरविंद भी अपने पैतृक गांव थाला दिघावन में पूजन करने के लिए गए थे सुबह डॉ. अनुरागी की बेटी घर में लगे पौधों को पानी देने आई थी उस समय दरवाजे खुले देखकर घबरा गई एवं अपने पिता को फोन लगाकर बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं एवं समान बिखरा हुआ है इसके बाद पुलिस को सूचना दी खास बात यह है कि 12 अक्टूबर को भी नगर में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था पुलिस ने तब भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने की बात कही थी अब फिर से पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है इससे नागरिकों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है थाना प्रभारी संजय यादव का कहना है कि फुटेज से अपराधियों का सुराग लगा है जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।



