भावनाओं से भरा पुलिस अफसर कर गया लोगो को भावुक

रिपोर्टर: उपेन्द्र मालवीय
ओबेदुल्लागंज । मध्यप्रदेश पुलिस के एक बेहतरीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर राहुल सिंह दांगी की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने अपने वो जज्बात बयां किए हैं, जो उन्होंने ओबेदुल्लागंज में पद से रिलीव होते महसूस किए। राहुल सिंह दांगी अब भोपाल साइबर में सेवाएं देंगे।
ये लिखा पोस्ट में
अलविदा, औबेदुल्लागंज (हिरानिया), रायसेन
मैं आप सभी लोगों का बहुत-बहुत आभारी हूँ।
मेरी कर्मभूमि रही औबेदुल्लागंज (हिरानिया) से मेरा आत्मीय लगाव रहा है, इसकी सुंदरता कुछ अलग है, जो इसको विशेष बनाता है, यहां का अद्वितीय एवं अद्भुत दशहरा महोत्सव, महावीर चोला धारक चल समारोह, नवदुर्गा कार्यक्रम, विशाल हनुमान जयंती, गायत्री मंदिर पर सुबह-सुबह योग ध्यान, उमरिया गुरुद्वारा की संगत के साथ लंगर, जाखला धाम पर हनुमान चालीसा के साथ भंडारा कार्यक्रम, और इन सभी कार्यक्रमों में गंगा-जमुना तहजीब का उदाहरण, एसडीओपी कार्यालय स्टॉफ सहयोग, पूरन भैया के मशहूर गुलाब जामुन, डालडा भाई का पान तो माखन भाई की चाय, उपदेश भाई की हेयर मसाज, इसके भी पहले सुबह-सुबह पत्रिका पेपर की दरबाजे पर आने की आबाज, उपेन्द्र भाई की निःस्वार्थ समाज सेवा, महावीर कॉलोनी के बृक्ष, नेशनल हाइवे के चौराहे पर बसा ये छोटा-सा शहर अपने आप में अलग और विशेष है।
इसके अलावा भोजेस्वर शिव मंदिर, मां वेत्रवती उद्गम स्थल, आशापुरी मंदिर समूह, निर्माणाधीन सूर्य मंदिर, डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर (रातापानी टाईगर रिजर्व) (कैरी महादेव, रातापानी डेम, दाहोद डेम, घोघरा घाट, बर्रुसौत रेस्ट हाउस, देलाबाड़ी) एवं इसकी गोद मे बसे बोरपानी, पांझिर, बन्दरपूछ, भूतपलासी, जावरा मलखार,
ये सब इसको कुछ विशेष बनाते है। ईश्वर ने चाहा तो दोवारा भी सेवा करने का मौका मिलेगा। आप सभी का बहुत -बहुत धन्यवाद।


