मध्य प्रदेश

बड़ा हादसा टला : स्कूल के पास स्थित मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

रायसेन । सोमवार को रायसेन शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, खाना बनाते समय एक प्राइवेट स्कूल के पास स्थित मकान में सिलेंडर में आग लग गई। आग देखते ही अफरा तफरी का माहौल मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की नाकाम कोशिश की पर आग पर काबू नहीं पा सके। इस दौरान मकान में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 6 गवाईपुरा में सुबह 10:30 बजे मतीन खा के यहां शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की पर सिलेंडर से उठती लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। वह तो गनीमत रही कि मकान के पास में एक प्राइवेट स्कूल था, जिसमें बच्चे भी थे, अगर सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था। जैसे तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, पर सकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में भी समय लगा।

Related Articles

Back to top button