बसपा पार्षद कमलरानी ने ली कांग्रेस की सदस्यता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इसी तारतम्य में नगर पालिका के अध्यक्ष मंजु वीरेन्द्र रय के प्रयासों से कमलरानी हरिशंकर चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विधायक अजय टंडन एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा एवं फूलमाला पहिनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज की सोशल मीडिया देख देखकर भाजपाईयों का चाल चलन चरित्र पहिचान चुकी है अतः आज कांग्रेस पार्टी से बिना शर्तो पर युवा एवं जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। इस अवसर पर सुषमा विक्रम ठाकुर, कमलेश उपाध्याय, आशीष पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, भूपेन्द्र सिंह, अजय सरवरिया, अनिल जैन सहित अनेको कांग्रेसजनो की उपस्थिति रही।



