मध्य प्रदेश

बस स्टैंड से शराब दुकान व मीट मार्केट हटाने ग्रामीणो व भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले में लगातार हो रहे शराब से के नशे से मौतें नही दिया जा रहा ध्यान। एवं अबैध शराब बिक्री पर नहीं लग रही रोक को लेकर सोमवार को तेजगढ़ बस स्टैंड देसी- विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग रहवासियों ने सरपंच प्रतिनिधि एव तेंदूखेड़ा जनपद अध्यक्ष, भगवती मानव कल्याण संगठन ने की। इसको लेकर सोमवार को तेजगढ़ ग्राम के लोग तेजगढ़ उपतहसील कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी को ज्ञापन सौंपा। वाचन करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजानसिंह ने व तेंदूखेड़ा जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव ने तेजगढ़ बस स्टैंड सार्वजनिक क्षेत्र है। दिनभर रहवासियों सहित बस स्टैंड पर यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इनमें बड़ी संख्या में महिला यात्री होने के साथ स्थानीय स्कूल- की बालिकाएं भी आती हैं। एवं तेजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि जयंती विनंजय जैन ने कहा कि दो बार एसडीएम को लिखित शिकायत दे चुका हूं जिसके बावजूद भी बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। सुबह से लेकर रात तक शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। नशा करने के बाद बोतलें वहीं फेंक जाते हैं। एवं 30 मीटर की दूरी पर भगवान शंकर भोलेनाथ का चबूतरा है जहां शाम के टाइम आरती होती है। पंचायत में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित भी किया गया है एवं स्टैंड पर मीट मुर्गा मछली अंडा भी बेचे जा रहे हैं जिसको लेकर सोमवार को ज्ञापन सोपा गया है।
इस दौरान तेंदूखेड़ा जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, जबेरा जनपद उपाध्यक्ष एवं भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह, डॉ धीरज सिंह, तेजगढ़ सरपंच प्रतिनिधि जयंती विंनजय सेठ, महेश अहिरवार, सहित ग्राम के भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य उपस्थित रहे एवं नारेबाजी भी की गई । डॉक्टर सुजान सिंह ने कहा कि अगर शराब दुकान और मीट मार्केट को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में तेन्दूखेड़ा नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी का कहना है कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा एवं कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button