कृषिमध्य प्रदेश

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलवानी द्वारा कांटा पूजन

सिलवानी। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिलवानी द्वारा श्री पारसनाथ वेयर हाउस उचेरा जमुनिया पर कांटा पूजन किया गया और उपार्जन कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक अशोक तिवारी, वेयरहाउस संचालक रामेश्वर जैन, मन्नू राजपूत, महेंद्र यादव मुकद्दम धीरज यादव एवं किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों को धान उपार्जन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। समिति प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और उचित लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button