मध्य प्रदेश
बाघ ने किया हमला, वृद्ध चरवाहे की मौत
बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मझखेता बीट की घटना
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मछखेता बीट में चरवाहे पर टाईगर ने हमला किया है,इस घटना में चरवाहे प्रेम पिता बाबूलाल सिंह उम्र 55 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पार्क अमला पहुंचा है, और ज़रूरी कार्यवाही कर रहा है।मंगलवार की दोपहर 2 बजे मछखेता गांव से सटे मझिहारी हार में हुए इस हादसे में इंसानी मौत से पूरा गांव शोक संतप्त है,वही परिवार जनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पार्क क्षेत्र के अलग अलग परिक्षेत्र में लगातार टाईगर हमले से इंसानी मौत के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है, जो पार्क प्रबन्धन के लिए बड़ी चुनौती है।



