मध्य प्रदेश

बाल वैज्ञानिक जयदीप दांगी के शोध पत्र का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता छतरपुर में आयोजित की गई जिसमें सुल्तानगंज के छात्र जयदीप दांगी ने जिले को गौरवान्वित किया है। जयदीप दांगी का शोध राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
गत दिनों छतरपुर मे आयोजित हुई राज्य स्तर बाल विज्ञान कॉग्रेस मे विभिन्न जिलो से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किए थे। जिला समन्वयक दीपक सोनी ने बताया कि जूनियर और सिनियर वर्ग से रायसेन जिले मे 5 परियोजनाओ का प्रस्तुतीकरण किया था। जूनियर वर्ग से पारस कान्वेंट स्कूल सुल्तानगंज के बाल वैज्ञानिक जयदीप दांगी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है। ग्रामीण अंचल के छात्र की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। यह प्रतिभागी 27 से 31 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉग्रेस गुजरात अहमदाबाद मे अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेगा । राज्य स्तरीय आयोजन मे शोध पत्रो का मूल्यांकन प्रख्यात वैज्ञानिको के द्वारा किया गया था। जयदीप दांगी ने अपनी परियोजना मे जिला रायसेन मध्य प्रदेश की बेगमगंज तहसील के गोंड आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले हेपेटोप्रोटेक्टिव औषधीय पौधे पर अघ्ययन किया था । जयदीप दांगी ने औषधीय पौधे के बारे में बताया कि ज्वाईनडिश की बीमारी मे आदिवासी लोग किस तरह की औषधियों को उपयोग करते हैं ।
जिला स्तर शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज की मूल्यांकन टीम की डॉ. राजा चौहान भौतिकी, डॉ. अखिलेश जैैन जन्तु विज्ञान, डॉ. आकांक्षा सिंह गणित , डॉ. सुष्मिता चौरासिया वनस्पति विज्ञान ने परियोजना तैयार करने मे सराहनीय मार्गदर्शन किया था। राज्य स्तर आयोजन मे कु. मोहिनी विष्वकर्मा , कु कशिश विश्वकर्मा, एमएलबी गर्ल्स स्कूल बेगमगंज तथा कु. कनिष्का गुर्जर महर्षि कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल बेगमगंज , राम राज यादव पारस कान्वेंट स्कूल सुल्तानगंज ने भी अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे। इस परियोजना के दो हजार की राशि से म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा ।
जिला अकादमिक समन्वयक नीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष 30 वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कॉग्रेस 2022 विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ,भारत सरकार एवं राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद -नई दिल्ली द्वारा समर्थित एवं उत्प्रेरित श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर एवं मप्र साईन्स सेन्टर द्वारा आयोजित की गई थी ।
जिला अकादमिक समन्वयक नीरज सिंह ठाकुर , शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों जिलाशिक्षा अधिकरी प्राचार्य डाईट , जिला विज्ञान समिति के अघ्यक्ष अनिल दीक्षित प्राचार्य आर जी कुर्मी सहित गणमान्य नागरिकों ने बाल वैज्ञानिको के चयन पर बधाईयॉ दी है।

Related Articles

Back to top button